फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Uncontrollable Tata-709 entered the wall of the plot in Delhi five children buried under the debris, screamed

दिल्ली: बेकाबू टाटा-709 प्लाट की दीवार में घुसी, मलबे के नीचे दबे पांच बच्चे, मच गई चीत्कार

Tue, 06 Jul 2021 11:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Tata-709 entered the wall of the plot in Delhi five children buried under the debris, screamed
यही गाड़ी दीवार में घुसी - फोटो : अमर उजाला
वसंतकुंज के रंगपुरी पहाड़ी इलाके में टाटा-709 अनियंत्रित होकर प्लाट की दीवार में घुस गई। टाटा-709 की टक्कर से दीवार गिर पड़ी और उसके नीचे वहां खेल रहे पांच बच्चे दब गए। अस्पताल ले जाते हुए एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। एक बच्चा अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्जकर टाटा-709 के ड्राइवर मुकेश को अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 7.51 बजे सूचना मिली थी कि टाटा-709 ने दीवार में टक्कर मार दी और मलबे के नीचे बच्चे दब गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर पता लगा कि एक खाली प्लॉट में मलबा डालकर टाटा-709 मुख्य मार्ग की तरफ लौट रही थी। तभी अनियंत्रित होकर प्लाट की पुरानी दीवार से टकरा गया। पुलिस ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सपेरा बस्ती निवासी जोगिन्दर(12) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल(10) को सिर में चोट आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आकाश(4), खुशी(7) और हिना(8) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed