फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two wheelers to be converted into e-vehicles in Delhi for one lakh

कबाड़ से जुगाड़ : दिल्ली में एक लाख में ई-वाहन में तब्दील होंगे दोपहिया, हाइब्रिड मॉडल का भी प्रावधान

Fri, 07 Jan 2022 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jan 2022 05:12 AM IST
सार

एजेंसियों की पुराने वाहनों को नई शक्ल देने की तैयारी, कम खर्च में वाहनों को स्क्रैप होने से बचाने की तरकीब।

विज्ञापन
Two wheelers to be converted into e-vehicles in Delhi for one lakh
demo pic - फोटो : eWheelers

विस्तार

पुराने वाहनों की रेट्रो फिटमेंट से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में बदलने की दिशा में कदम बढ़ चुके हैं। दिल्ली सरकार की ओर से पैनल की घोषणा के बाद दो पहिया, तिपहिया वाहनों समेत कारों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए वाहन मालिकों का रुझान बढ़ने लगा है।

विज्ञापन


वेलेव मोटर्स के निदेशक शक्तिवेल ने बताया कि एक ऑटो को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए करीब 2.50 लाख रुपये की लागत आएगी। पुराने वाहनों की रेट्रो फिटमेंट के बाद आगे भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे वाहनों को नया जीवन मिलेगा और प्रदूषण का खतरा भी नहीं रहेगा। वाहनों को चार्जिंग के बाद 100-120 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन


टू व्हीलर में नई इलेक्ट्रिक किट लगवाने के बाद इलेक्ट्रिक बाइक में तब्दील करने की सुविधा मुहैया की जाएगी। इसके तहत 15 साल पुराने वाहनों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों में बदला जा सकेगा। किट, बैटरी सहित दूसरे उपकरणों की फिटिंग के साथ जीएसटी को शामिल कर, एक बाइक के रेट्रो फिटमेंट पर करीब एक लाख रुपये का खर्च आएगा। वहीं पुराने ईवी का जीवनकाल उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से लगातार ईवी के प्रोत्साहन के लिए उठाए जा रहे कदम और वित्तीय राहत से अगले कुछ महीनों में रेट्रो फिटमेंट को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इसके लिए एजेंसियों से बात चल रही है। वहीं, कंपनियां स्थानीय स्तर पर सुविधाएं विकसित कर रही हैं।

हाइब्रिड वाहनों के तौर पर भी होगी रेट्रो फिटमेंट
ऑटो कंपनी गो गो ए-1 मोटर्स की माया साहू ने बताया कि पुराने वाहनों की इलेक्ट्रिक वाहनों में रेट्रो फिटमेंट के लिए दिल्ली से काफी पूछताछ की जा रही है। दिल्ली सरकार की ओर से अधिकृत इलेक्ट्रिक रेट्रो फिटमेंट किट की कीमत 35000 रुपये है। टू व्हीलर को इलेक्ट्रिक वाहनों में रेट्रो फिट करने के लिए चार्जर और बैटरी की कीमत को शामिल कर लिया जाए तो करीब एक लाख रुपये का खर्च आएगा।  कुछ वाहन मालिक ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाए तो हाइब्रिड मॉडल का भी प्रावधान है। फुल चार्जिंग के बाद 100 किमी तक सफर कर सकते हैं।


कार पर करीब चार लाख रुपये की आएगी लागत :सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की मौसमी मोहंती ने बताया कि कारों के रेट्रो फिटमेंट पर करीब चार लाख रुपये तक की लागत का अनुमान है। कार के अलग अलग प्रकार और बैटरी की क्षमता के मुताबिक वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने पर खर्च होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed