{"_id":"61770f9601342040cd4d9f57","slug":"two-thousand-teachers-demonstrated-outside-the-directorate-of-education-over-unemployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चार महीने से दो हजार शिक्षक बेरोजगार, जॉइनिंग के लिए काट रहे शिक्षा निदेशालय के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चार महीने से दो हजार शिक्षक बेरोजगार, जॉइनिंग के लिए काट रहे शिक्षा निदेशालय के चक्कर
Tue, 26 Oct 2021 01:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:42 AM IST
सार
शिक्षकों को कहा गया था कि 16 अक्तूबर तक उन्हें जॉइनिंग मिल जाएगी। लेकिन ऐसा न होने पर शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
विस्तार
सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले पीजीटी अतिथि शिक्षक चार महीने से बेरोजगार हैं। जून में करीब दो हजार शिक्षकों को जॉब से रिलीव कर दिया गया था। तब से अब तक इन्हें जॉइनिंग नही मिली है। दुबारा जॉइनिंग के लिए वह लगातार शिक्षा निदेशालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को पहले 16 अक्टूबर तक जॉइनिंग देने के लिए कहा गया था। सोमवार को शिक्षकों के सब्र का बांध टूटा। शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन किया। देर शाम तक शिक्षक वहीं डटे रहे। शिक्षकों का कहना है कि इतने दिनों से काम ना होने के कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन की और से उप-राज्यपाल को पत्र लिख कर राहत की गुहार लगाई है। एसोसिएशन ने अपने पत्र में तत्काल शिक्षकों को बहाल करने और शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग की है।
विज्ञापन