{"_id":"5e9089288ebc3e72bb689096","slug":"two-nigerian-smugglers-arrested-in-lockdown-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में ड्रग की तस्करी करने वाले दो नाइजीरियन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में ड्रग की तस्करी करने वाले दो नाइजीरियन गिरफ्तार
Fri, 10 Apr 2020 09:52 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन ड्रग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में ड्रग तस्करी कर रहे दो नाइजीरियन युवकों को मोहन गार्डन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम को देखकर स्कूटी सवार दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
बैग की तलाशी लेने पर 445 ग्राम ड्रग उनसे बरामद हुई। दोनों ड्रग्स की यह खेप इलाके में अपने किसी साथी को देने आए थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोहन गार्डन थाने के पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार शाम इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिसकर्मी जब विपिन गार्डन पहुंचे तो उन्हें देखकर दो नाइजीरियन मूल के युवक अपनी स्कूटी को घूमाकर वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
कुछ दूर जाने पर उनकी स्कूटी स्लिप होकर गिर गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। उनके पास मौजूद लैपटॉप बैग से मिले पाउडर की पहचान एम्फैटेमिन ड्रग के रूप में हुई। इन आरोपियों की पहचान किंग्सले इजूना (28) और फैबराइस डालो (35) के रूप में हुई है।