फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two miscreants 7.77 lakh looted from petrol pump workers in Delhi

दिल्ली: पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटे 7.77 लाख, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 07 Sep 2021 09:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Sep 2021 09:06 PM IST
सार

शाहदरा जिले के मानसरोर पार्क में बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मियों से 7.77 लाख की लूट लिए। वारदात के समय पीड़ित बैंक जा रहे थे।  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है साथ ही सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
two miscreants 7.77 lakh looted from petrol pump workers in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर और कैशियर से 7.77 लाख रुपये लूट लिये। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को गोली मारने की धमकी दी। डर की वजह से बाइक के पीछे बैठे पंप के मैनेजर मणिभूषण करण (45) ने बैंक छोड़ दिया। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से दुर्गापुरी चौक की ओर फरार हो गए। जाते समय आरोपी पीड़ितों की बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए। वारदात के समय मणिभूषण पेट्रोल पंप से रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मणिभूषण करण परिवार के साथ गोकुलधाम सोसायटी, लोनी, गाजियाबाद में रहते हैं। पिछले सालों वह ज्योति नगर के इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर मैनेजर की नौकरी कर रहे हैं। रविवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण पंप पर दो दिन का कैश इकट्ठा हो गया था। सोमवार सुबह वह पंप के कैशियर राजेश के साथ 100 फुटा रोड स्थित इंडियन बैंक में कैश जमा कराने के लिए निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश बाइक चला रहा था जबकि मणिभूषण ने कमर पर लटकाए हुए बैग में रुपये रखे हुए थे। जैसे ही यह लोग हरदेवपुरी गली नंबर-6 के पास पहुंचे तो अचानक बाइक सवार दो युवकों ने उनको ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक के पीछे बैठा युवक उतरा और उसने मणिभूषण से बैग छीनने का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपी ने तुरंत पिस्टल निकाली ओर गोली चलाने का प्रयास किया। डर की वजह से मणिभूषण ने तुरंत बैग छोड़ दिया। बदमाश से मौके से फरार हो गए। मणिभूषण ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed