फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two minor girls and one boy recovered

दो किशोरियां और एक किशोर सकुशल बरामद

Sun, 19 Jul 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
two minor girls and one boy recovered
दो किशोरियां और एक किशोर सकुशल बरामद
विज्ञापन

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने घर से गायब हुई दो किशोरियों और एक किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है। तीनों के अपहरण का मामला दर्ज था। किशोरियों ने शादी कर ली थी जबकि किशोर घर वालों को बिना बताए हरिद्वार में रह रहा था। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि शाहबाद डेयरी इलाके में 31 नवंबर 2019 को 16 साल की किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी किसी युवक के साथ वसंत विहार इलाके में रहती है। दबिश देकर किशोरी को बरामद कर युवक आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी ने एटा यूपी निवासी आशीष से शादी कर ली थी। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। वहीं समयपुर बादली इलाके में 5 जून 2019 को 17 साल की किशोरी के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने यादव नगर समयपुर बादली इलाके से किशोरी को अजय नाम के युवक के पास से बरामद किया। किशोरी ने अजय से शादी कर ली थी। वहीं नरेला थाने में 15 साल के किशोर के मामा ने 28 जून 2019 को उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था। किशोर वापस नरेला आ गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह हरिद्वार चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed