फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two friends preparing for recruitment in the army takes on the miscreants in delhi

दिल्ली : सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे दो दोस्तों ने छुड़ा दिए बदमाशों के छक्के

Mon, 06 Jun 2022 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 06:10 AM IST
सार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में हुई वारदात। ऑटो सवार बदमाशों ने एक दोस्त का गला दबाकर लूट लिया था मोबाइल फोन। दोस्तों ने पीछा कर ऑटो रुकवाया। बाद में दोनों बदमाशों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले। पुलिस उपायुक्त ने दोनों को दो-दो हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

विज्ञापन
Two friends preparing for recruitment in the army takes on the miscreants in delhi
फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में ऑटो सवार दो दोस्तों से मोबाइल लूटने की गलती कर बैठे। सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे दोनों युवकों ने आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों की पहचान सीलमपुर निवासी सलमान (22) और सद्दाम (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल के अलावा तीन अन्य मोबाइल व ऑटो बरामद किया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने दोनों दोस्तों की जांबाजी को सलाम करते हुए उनको दो-दो हजार का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बाबूगढ़ छावनी, हापुड़ का रहने वाला मोहसिन (21) 31 मई को संगम विहार, वजीराबाद में रहने वाली अपने बहन के घर आया था। मोहसिन के साथ उसका दोस्त शहजाद भी था। दोनों पढ़ाई करने के अलावा सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। एक जून की सुबह दोनों दोस्त हापुड़ जाने के लिए घर से निकले। इस गुर्जर चौक होते हुए दोनों वजीराबाद मदर डेयरी की ओर ऑटो देखने जा रहे थे। मोहसिन और शहजाद थोड़ा आगे-पीछे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान मोहसिन की कॉल आ गई। वह फोन सुनने लगा। तभी पीछे से एक ऑटो आया और वहां रुक गया। एक युवक ऑटो से उतरा और उसने मोहसिन का गला दबाकर उसका मोबाइल लूट और ऑटो में बैठकर फरार होने लगा। यह सब शहजाद देख रहा था। वह शोर मचाता हुआ पैदल ही ऑटो के पीछे भागा। शहजाद आरोपियों चलते ऑटो में चढ़ गया। इस दौरान मोहसिन भी भागता हुआ वहां पहुंचा। दोनों ने जबरन ऑटो रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मोहसिन व शहजाद दोनों पर टूट पड़े। आरोपियों ने हाथापाई कर उनको घायल भी कर दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोनों को काबू कर लिया। बाद में राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। मामला जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पता चला तो दोनों को पुलिस उपायुक्त कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed