फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two friends dies as they fall down from roof of third floor of their factory

शाहदरा: मजाक-मजाक में की गुदगुदी, भागते हुए तीसरी मंजिल से गिरे दो दोस्त, दोनों की मौत

Sun, 24 Jan 2021 07:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 24 Jan 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Two friends dies as they fall down from roof of third floor of their factory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शाहदरा जिले के गीता कालोनी इलाके में शनिवार को दो दोस्तों को आपस में मजाक करना काफी महंगा पड़ गया। तीसरी मंजिल की छत पर धूप में बैठे दोस्त एक दूसरे को गुदगुदी कर मजाक करने लगे। 
विज्ञापन


उसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे बिल्डिंग अहाते में जा गिरे। दोनों के नीचे गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी मालिक अन्य कर्मचारियों के साथ दोनों को नजदीकी गोयल नर्सिंग होम ले गए, जहां एक को तुरंत मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद शफीक अंसारी (36) और शकील अब्बास (46) के रूप में हुई है। दरअस्ल दोनों फैक्टरी की जिस छत पर मजाक कर रहे थे, उसकी बाउंड्री नहीं हुई थी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही का मामला दर्ज कर गीता कालोनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शफीक और शकील दोनों ही परिवार के साथ गली नंबर-10, जनता मजदूर कालोनी, जाफराबाद में रहते थे। शफीक के परिवार में पिता शौकत अंसारी के अलावा पत्नी व बच्चे हैं वहीं शकील के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। 

दोनों पड़ोसी होने के साथ दोस्त थे और झील चौक के पास अशोक दुआ नामक शख्स की गारमेंट फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार को दोनों ड्यूटी पर गए थे। दोपहर को दोनों ने लंच टाइम में साथ बैठकर खाना गया। 

इसके बाद धूप सेंकने फैक्टरी की तीसरी मंजिल स्थित छत पर आ गए। फैक्टरी की छत की बाउंड्री नहीं हुई है। दोपहर करीब 2:15 बजे दोनों छत पर ही एक दूसरे से मजाक करने लगे। इसी दौरान गुदगुदी करने के दौरान छत पर इधर-उधर भागे तो दोनों किनारे पर चले गए। 

इस बीच दोनों का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गए। अशोक दुआ अन्य कर्मचारियों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां शफीक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि इलाज के दौरान शकील ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। पुलिस फैक्टरी के कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। कर्मचारियों ने दोनों के मजाक करने की ही बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed