{"_id":"662cfeebf1fd26eaee0b0fe2","slug":"two-employees-arrested-for-defrauding-the-company-ashram-news-c-340-1-del1011-46711-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कंपनी से धोखाधड़ी में दो कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कंपनी से धोखाधड़ी में दो कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भार से ज्यादा सामान के पैसे लेकर कंपनी में जमा नहीं करने वाले दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी पैसे को आपस में बांट लेते थे। कंपनी ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान महिपालपुर निवासी इंद्रजीत समद्दर और शाहबाद मोहम्मदपुर निवासी रामकृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा पर्यवेक्षक ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के कुछ कर्मचारी यात्रियों से अतिरिक्त सामान वजन के बदले पैसे वसूलते हैं और फिर पैसे को वह संबंधित एयरलाइंस के खाते में जमा नहीं करवाते हैं। उनके पास दो उड़ानों से इसकी शिकायत मिली है। जिसमें आरोपियों ने यात्रियों से साढ़े 54 हजार रुपये लेने के बाद उसे संबंधित एयरलाइंस के खाते में जमा नहीं करवाया। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों का विवरण लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस को इंद्रजीत समद्दर पर शक हुआ। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।