फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two criminals wanted in attempt to murder case arrested

Delhi News: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Two criminals wanted in attempt to murder case arrested
सद्दाम गोरी गिरोह से रखते हैं संबंध
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रणहौला में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों उत्तम नगर निवासी जसवंत सिंह उर्फ जिम्मी और अंकित यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सद्दाम गोरी गिरोह के बदमाश हैं। पुलिस ने दोनों को वारदात के बाद 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर गोलियां चलाईं थी। पीड़ित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार व इंस्पेक्टर मंजीत की टीम दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों पर नजर रखे हुई थी। टीम को जांच के बाद 18 अगस्त को मिली सूचना के बाद दोनों आरोपियों को फिर से संगठित होने से पहले ही दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीडि़त पर गैंगवार के चलते और इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि उत्तम नगर निवासी आज़ाद आलम ने 17 अगस्त को शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त रोहित के साथ विकास नगर जा रहा था। रास्ते में उन्होंने देखा कि निशांत यादव, अंकित यादव और जिम्मी उसके घर के सामने राहुल (रोहित का भाई) से झगड़ रहे हैं। वह राहुल पर आरोप लगा रहे थे कि उसने उनकी बाइक में आग लगा दी है इसलिए वे उसे नहीं छोड़ेंगे। वह भी राहुल का बचाव करने के लिए शामिल हो गए लेकिन मामला बढ़ गया। गुस्से में जिम्मी ने अपनी पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन जल्दबाजी के कारण गोली नहीं चल सकी। अंकित ने उससे पिस्तौल छीन ली और शिकायतकर्ता पर दो बार गोलियां चलाईं। गोलियां पीडि़त के कंधे और हथेली पर लगीं। फिर निशांत ने उससे पिस्तौल छीन ली। भागने की कोशिश करते हुए निशांत को मौके पर लोगों ने पिस्तौल के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे

जसवंत सिंह उर्फ जिम्मी सद्दाम गोरी गिरोह का सक्रिय बदमाश है। वह पहले भी हत्या के प्रयास, अंधाधुंध गोलीबारी और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराधों से संबंधित चार जघन्य मामलों में शामिल रहा है। अंकित यादव भी सद्दाम गोरी गिरोह का सक्रिय बदमाश है और मुख्य रूप से गिरोह के बदमाशों को रसद सहायता प्रदान करता था। वह पहले आर्म्स एक्ट के तहत एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है। दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में अपराधियों को अवैध हथियार और गोला-बारूद खरीदने और उनकी सप्लाई करने के लिए जाना जाता है। वर्तमान में वह अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed