{"_id":"617945ebad7a1f13d704b07a","slug":"two-arrested-from-sadar-bazar-area-for-bringing-firecrackers-from-hapur-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सदर बाजार से दो लोग गिरफ्तार, हापुड़ से 591.95 किलो पटाखे लेकर आ रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सदर बाजार से दो लोग गिरफ्तार, हापुड़ से 591.95 किलो पटाखे लेकर आ रहे थे दोनों
Wed, 27 Oct 2021 05:58 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:58 PM IST
सार
इस साल भी पटाखों पर प्रतिबंध होने के बावजूद दो लोग हापुड़ से भारी मात्रा में पटाखे लेकर दिल्ली आ रहे थे। पुलिस ने सदर बाजार इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पटाखे बेचना और चलाना दोनों पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके लोग चोरी-छिपे पटाखे बेचने से बाज नहीं आ रहे। सदर बाजार थाना पुलिस ने हापुड़ से दिल्ली लाए गए 591 किलो पटाखों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैज और बिल्लू के रूप के रूप में हुई। फैज हापुड़ और बिल्लू मेरठ का रहने वाला है। दोनों बोलेरो से पटाखे लेकर दिल्ली आए थे।
पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि फैज गाड़ी का चालक है जबकि बिल्लू हेल्पर है। आरोपी सदर बाजार में किसी कारोबारी के लिए पटाखे लेकर आए थे। शक होने पर पुलिस ने दोनों की गाड़ी को रोका तो बोलेरो से पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तरी जिला पुलिस अब तक सदर बाजार से 900 किलो पटाखे बरामद कर चुकी है।