{"_id":"607bf6dcc144df5e8e0efd8e","slug":"two-arrested-for-doing-fraud-with-metro-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मेट्रो में यात्रियों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मेट्रो में यात्रियों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने पकड़ा
Sun, 18 Apr 2021 02:37 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने मेट्रो ट्रेन के यात्रियों से ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई वारदातों के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ यमुना बैंक, राजा गार्डन और प्रगति मैदान मेट्रो थाने में मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि आरोपियों की पहचान जेजे कॉलोनी बवाना निवासी राहुल और शब्बीर के रूप में हुई है। दोनों सट्टा खेलने के आदी हैं। 12 मार्च को ठगों ने भीलवाड़ा राजस्थान निवासी ललित कुमार को चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर नकली नोटों का बंडल दिखाकर उससे मोबाइल फोन, जेवरात और एटीएम ठग लिए थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में 30 मार्च को सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर भिवानी निवासी अमित कुमार से दो युवक मिले। दोनों ने उन्हें अपने रुमाल में पांच लाख रुपये होने की बात कही। फिर बातों में उलझाकर अमित से दो लाख रुपये और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
तीसरे मामले में तीन मार्च को युवकों ने त्रिलोकपुरी से गाजियाबाद जा रहे गौरव त्यागी को बंडल के पैसे दिखाकर उसे उनके खाते में जमा करने के लिए कहा। इस तरह से आरोपियों ने गौरव से उसका एटीएम कार्ड ले लिया और पिन नंबर देखकर उससे 59 हजार रुपये निकाल लिए।
इन मामलों की जांच का जिम्मा स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर उसकी जांच की। जिसमें पुलिस ने आरोपी राहुल की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस ने राहुल के बारे में जानकारी हासिल कर गुरुवार को उसे साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चार बैग, दो मोबाइल फोन और दो कागजों का बंडल बरामद किया है।