फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   one seriously injured inmate from Delhi's Mandoli jail admitted to hospital

मंडोली जेलः गंभीर रूप से घायल एक कैदी को जीटीबी अस्पताल में करवाया गया भर्ती 

Tue, 28 Sep 2021 12:34 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 28 Sep 2021 12:34 PM IST
सार

नई दिल्ली में सोमवार शाम को नई दिल्ली के मंडोली में जेल नंबर 11 में वार्ड से बाहर नहीं जाने देने के बाद कुछ कैदियों ने खुद को नुकसान पहुंचाया है। गंभीर रूप से घायल एक कैदी को जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
one seriously injured inmate from Delhi's Mandoli jail admitted to hospital
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडोली जेल नंबर 11 में बंद कैदियों ने सोमवार शाम जमकर हंगामा किया और करीब 25 कैदियों ने सलाखों और दीवार पथ अपना सिर पटक-पटककर खुद को घायल कर लिया। जेल अधिकारियों के मुताबिक एक कैदी को गंभीर चोट लगी थी, जिसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


वार्ड से बाहर जाना चाहते थे दो कैदी
जांच में पता चला कि दो कैदी बिना वजह अपने वार्ड से निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें जेल कर्मियों ने रोक दिया था। दोनों कैदियों ने खुद को घायल किया और दूसरे कैदियों को खुद को चोट पहुंचने के लिए उकसाया। पूरी घटना जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


गोगी हत्याकांड के बाद तिहाड़ के जेल अलर्ट पर
तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका को देखकर तिहाड़ के जेल अलर्ट पर है। वार्ड के भीतर बंद कैदियों को बाहर निकलने के दौरान सावधानी बरती जा रही है। आपस में भिड़ंत की आशंका को देखते हुए कई कैदियों को बाहर नहीं निकाला जा रहा है। जेल सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम दो विचाराधीन कैदी 30 वर्षीय दानिश और 35 वर्षीय अनीस अपने सेल से बाहर निकलना चाहते थे। जेल कर्मचारियों ने सुरक्षा कारणों से शाम को उन्हें वार्ड से निकलने से रोक दिया। इस बात से नाराज दोनों कैदी इसका विरोध करने लगे। दानिश और अनीस अपने बैरक में जाकर सलाखों पर सिर पटककर खुद को घायल कर लिया और बैरक में बंद अन्य कैदियों को खुद को घायल करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद करीब 25 कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कैदियों ने सलाखों और दीवार पर अपना सिर पटककर खुद को घायल कर लिया। जेल कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर कैदियों को काबू किया। घायल दो दर्जन कैदियों को जेल की डिस्पेंसरी में पहुंचाया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल एक कैदी को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


गैंगस्टर छेनू का साथी है दानिश
जांच में पता हंगामे की शुरूआत करने वाला दानिश जेल में बंद गैंगस्टर छेनू का साथी है। उसपर झपटमारी, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वहीं अनीस के खिलाफ झपटमारी, लूट और हत्या प्रयास के मामले दर्ज हैं। जेल अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed