फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tutor used to do obscene acts with girls, case

Delhi News: बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था ट्यूटर, केस

Sat, 16 Mar 2024 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Tutor used to do obscene acts with girls, case
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान एक ट्यूटर छह और सात साल की दो बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। यह सिलसिला कई माह तक चलता रहा। बच्चियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी तो पुलिस से शिकायत की गई। परिजनों का बयान लेकर मासूमों की काउंसलिंग कराई गई।

छानबीन के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से शिकायत होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी पिछले करीब नौ महीने से बच्चियों के साथ गंदी हरकत कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, बच्चियां परिवार के साथ अशोक विहार इलाके में रहती हैं। क्षेत्र में रहने वाला राजेंद्र दोनों को अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाता था। बच्चियों को उनके घर पर ट्यूशन पढ़ाने के अलावा कई बार वह दोनों बच्चियों को अपने घर बुला लेता था। आरोप है कि वहां मौका लगते ही उनके साथ अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed