फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   tulip flower are flourishing in lutyen

मुगल की तरह लुटियन के पार्कों में खिल रहा हॉलैंड का फूल

Tue, 18 Feb 2020 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
tulip flower are flourishing in lutyen
नई दिल्ली। हॉलैंड का फूल ट्यूलिप अब केवल मुगल गार्डन में ही नहीं, नई दिल्ली के कई पार्क, चौराहों और गोल चक्कर में भी देखा जा सकता है। पहली बार नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने इतने बड़े स्तर पर यह फूल नई दिल्ली क्षेत्र में लगाया है। इन जगहों से जो भी गुजरता है वह रुक कर इन फूलों को जी भरकर देखता है। पहले इन फूलों को केवल मुगल गार्डन में ही देखा जा सकता था। पिछले साल भी यह फूल शांति पथ के सत्य मार्ग के गोल चक्कर में लगाये गये थे। इस बार एनडीएमसी ने हॉलैंड से 55000 विदेशी फूलों की 12 प्रजातियां खरीदी हैं। इनमें 35000 केवल ट्यूलिप के बल्ब हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ये विदेशी पौधे लाये गए हैं। ये कई रंगो के हैं। ट्यूलिप के एक बल्ब की कीमत 25 रुपये है।
विज्ञापन

नई दिल्ली में पंचशील मार्ग पर शांति पथ गोल चक्कर में, इंडिया गेट पर चिल्ड्रन पार्क, ग्यारह मूर्ति, तालकटोरा गार्डन, लोधी गार्डन, वीपी हाउस में इन्हें लगाया गया है। एनडीएमसी के उद्यान विभाग के निदेशक एस चेलैया ने बताया कि ये वसंत के मौसम में केवल एक बार खिलने वाले बहुत खास फूल हैं। प्याज के बल्ब के आकार के इन पौधों को जमीन में लगाया जाता है। ये पौधे 15 दिन से एक महीने में फूल देने के लिये तैयार हो जाते हैं। एक फूल 20 से 25 दिन तक खिला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed