{"_id":"6072086b8ebc3e592c736f97","slug":"transition-rate-in-the-capital-crosses-10-percent-ashram-news-noi5764553199","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में संक्रमण दर 10 फीसदी के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में संक्रमण दर 10 फीसदी के पार
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ संक्रमण दर भी 10 फीसदी के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कुल 7,897 मरीजों की पुष्टि की, जबकि 39 लोगों की मौत हो गई। कुल 77,374 लोगों की जांच हुई। रोज के मुकाबले कम जांच होने पर भी संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आई। इससे संक्रमण दर 10.21 फीसदी हो गई। पिछले साल नवंबर के बाद ऐसा पहली बार है, जब यह दर 10 फीसदी से ज्यादा हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को 5,716 मरीज स्वस्थ हुए। अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 7,14,423 पहुंच गई है। इसमें से 6,74,415 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 28,773 हो गई है। इसमें से 5,398 अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 15,266 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 212 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग के मुताबिक, कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 43,473 और रैपिड एंटीजन प्रणाली से 33,901 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 54 लाख 43 हजार नमूनों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 5236 हो गई है।
कुल संक्रमित 7 लाख के पार
दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 7 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें 50 हजार मरीज सिर्फ 13 दिन में ही मिले हैं।
ऐसे बढ़ रही संक्रमण दर
दिन संक्रमण दर मामले
10 अप्रैल 10.21% 7897
9 अप्रैल 7.79% 8521
8 अप्रैल 8.10% 7437
7 अप्रैल 6.10% 5506
6 अप्रैल 4.93% 5100
5 अप्रैल 5.54% 3548
4 अप्रैल 4.64% 4033
3 अप्रैल 4.48% 3567
2 अप्रैल 4.11% 3594
1 अप्रैल 3.57% 2790
31 मार्च 2.71% 1819
नोट-आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक