फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Town Hall and Ghalib's Haveli will be lit up with tricolor lights

Delhi News: तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा टाउन हॉल और गालिब की हवेली

Sat, 02 Sep 2023 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Town Hall and Ghalib's Haveli will be lit up with tricolor lights
पुराने फ्लेक्स बदलकर नए लगाए जाएंगे, इंटीरियर में भी होगा बदलाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत ऐतिहासिक इमारत टाउन हॉल और गालिब की हवेली तिरंगा लाइटों से रोशन होगी। इनके अंदर लगे पुराने फ्लेक्स बदलकर नए लगाए जाएंगे और इनका इंटीरियर भी बदला जाएगा। इसके अलावा इनकी साज सज्जा बढ़ाने के लिए कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में पुरानी दिल्ली में स्थित एमसीडी के पुराने मुख्यालय को भी संवारा जा रहा है। इसमें तिरंगा लाइटें लगाने की तैयारियां चल रही हैं। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की देखरेख में पूरी दिल्ली को संवारने का काम किया गया है। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए उन सभी स्थानों को विशेष रूप से संवारने, सजाने का काम चल रहा है, जो ऐतिहासिक रूप से महत्व रखते हैं। टाउन हॉल पुरानी दिल्ली में ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इमारत है, जिसे करीब 160 साल पहले बनाया गया और 1958 से 2009 तक यह एमसीडी का मुख्यालय रहा, 2010 में यह सिविक सेंटर में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह गालिब की हवेली में भी इसके ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप सजावट की जा रही है। इसमें भी तिरंगा लाइटें लगाई जा रही हैं। पुरानी दिल्ली के अन्य इलाकों चांदनी चौक, गली कासिम जान इत्यादि को भी संवारा जा रहा है। अगले दो-तीन दिनों में इनकी सूरत बदली नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed