फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   token sale resumed in delhi metro

राहत: मेट्रो में टोकन की दोबारा शुरू हुई बिक्री, डीएमआरसी की अपील- यात्री करें कार्ड का इस्तेमाल

Wed, 07 Jul 2021 04:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 07 Jul 2021 04:57 AM IST
सार

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक का कहना है कि कुछ यात्रियों की सुविधा के लिए टोकन की सुविधा दी गई है। हालांकि यात्रियों से उन्होंने हालात सामान्य होने तक यात्रा के लिए कार्ड का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।
 

विज्ञापन
token sale resumed in delhi metro
मेट्रो में टोकन खरीदकर यात्री की सुविधा फिर शुरू - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेट्रो में सफर करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने टोकन की बिक्री दोबारा शुरू कर दी है। पिछले साल कोरोना काल में संक्रमण से सुरक्षा के लिए टोकन की बिक्री बंद कर दी गई थी। सितंबर, 2020 में दोबारा मेट्रो का परिचालन शुरू होने पर यात्रियों को केवल मेट्रो कार्ड से ही सफर करने की इजाजत दी गई थी। 

विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक का कहना है कि कुछ यात्रियों की सुविधा के लिए टोकन की सुविधा दी गई है। हालांकि यात्रियों से उन्होंने हालात सामान्य होने तक यात्रा के लिए कार्ड का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन


मेट्रो में संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी एहतियातों का पालन किया जा रहा है। इससे मेट्रो में यात्रियों की संख्या भी घटकर काफी कम हो गई है। मेट्रो के प्रबंध निदेशक का कहना है कि कुछ ऐसे भी यात्री हैं, जिन्हें कार्ड का इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। अगर कम राशि का रिचार्ज करवाना हो और राशि कम है तो ऐसे में यात्रियों को टोकन की जरूरत होती है। अभी भी अधिकतर यात्री मेट्रो कार्ड का ही इस्तेमाल कर रहे हैं और सुरक्षा के लिहाज से इसका पालन उन्हें आगे भी करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed