{"_id":"6017508b8ebc3e319367f393","slug":"today-there-will-be-vaccination-at-106-centers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आज 106 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन, टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आज 106 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन, टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार
Mon, 01 Feb 2021 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:21 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी करती एक स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के 10वें दिन यानी आज दिल्ली में 106 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। शनिवार को रिकॉर्ड 8774 लोगों ने टीका लगवाया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार से अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों को भी टीका लगाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में पुलिस के अलावा सफाई कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया गया है। टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए आने वाले दिनों में टीकाकरण केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर 150 से अधिक किया जाएगा। सोमवार को 106 केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा। इसमें छह अस्पताल केंद्र सरकार के अधीन हैं। जबकि, अन्य सभी 100 केंद्र दिल्ली सरकार के अस्पतालों में हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। अब तक दिल्ली के 60 अस्पताल टीकाकरण के किसी एक दिन 100 टीके लगाने का लक्ष्य हासिल कर चुके हैं जबकि कुछ अस्पताल तो लक्ष्य से भी ज्यादा लोगों को टीका लगा चुके हैं।
विज्ञापन