फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Today the world of books will be open in Pragati Maidan

Delhi : प्रगति मैदान में आज से सजेगी किताबों की दुनिया, आज से ‘पुस्तकालय महोत्सव 2023’ का आयोजन

Sat, 05 Aug 2023 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 03:31 AM IST
सार

संस्कृति मंत्रालय पहली बार पुस्तकालयों की बंद अलमारी से किताबों की विरासत को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए दो दिवसीय ‘पुस्तकालय महोत्सव 2023’ का आयोजन करने जा रहा है।

विज्ञापन
Today the world of books will be open in Pragati Maidan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगति मैदान में शनिवार से किताबों की दुनिया सजने जा रही है। संस्कृति मंत्रालय पहली बार पुस्तकालयों की बंद अलमारी से किताबों की विरासत को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए दो दिवसीय ‘पुस्तकालय महोत्सव 2023’ का आयोजन करने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुस्तकालयों के विकास और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस अनूठे महोत्सव का उद्घाटन करेंगी जबकि समापन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि विश्वविद्यालयों की तर्ज पर संस्कृति मंत्रालय पुस्तकालयों की रैंकिंग शुरू करने जा रहा है। इसमें 42 मापदंड तैयार किये गए हैं। महोत्सव के दौरान इसकी घोषणा की जाएगी। इसमें पंचायतों के ग्रामीण पुस्तकालय, मोबाइल पुस्तकालय, जिला पुस्तकालय से लेकर राष्ट्रीय पुस्तकालय भाग ले सकेंगे। इस रैंकिंग के आधार पर पाठकों को पता चलेगा कि कौन सा पुस्तकालय किस स्तर का है। इस रैंकिंग से इंफ्रास्ट्रक्चर, पाठकों, किताबों की संख्या समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी आम लोगों को मिलेगी। 
विज्ञापन


रैंकिंग में जगह बनाने के लिए पुस्तकालय सुविधाओं में इजाफा करेंगे और आम लोगों को सीधे इसका लाभ मिलेगा।पुस्तकालय भावनात्मक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं  इसलिए लोगों में पढ़ने की आदतों को पुनर्जीवित करना महत्वपूर्ण है। पुस्तकालयों और संग्रहालयों में गहरा संबंध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed