{"_id":"6221575f4f2da84fe71dba93","slug":"today-the-wind-will-blow-at-a-high-speed-the-sun-will-be-shining-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम : आज चलेगी तेज हवा, खिली रहेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम : आज चलेगी तेज हवा, खिली रहेगी धूप
Fri, 04 Mar 2022 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Mar 2022 05:33 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिनभर तेज हवा चल सकती है और धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी का मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिन का पारा चढ़ने के साथ गर्मी का मीटर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिनभर तेज हवा चल सकती है और धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम सामान्य से एक अधिक 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 31 से 89 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में तेज धूप निकलने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम पारा 28 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। उधर, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 178, फरीदाबाद 228, गाजियाबाद 198, ग्रेटर नोएडा 176 व नोएडा का 160 रहा।
विज्ञापन