फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   today is the last day of fiiling up forms for DU admission

डीयू में आवेदन का अंतिम दिन आज

Fri, 03 Jul 2020 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
today is the last day of fiiling up forms for DU admission
डीयू में आवेदन का अंतिम दिन आज
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में यूजी-पीजी व एमफिल-पीएचडी में दाखिले के लिए जारी आवेदन की दौड़ शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगी। संभावना है कि आवेदन तिथि एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि डीयू में 20 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी।

कोरोना के कारण नए सत्र के लिए न केवल आवेदन प्रक्रिया देर से शुरू हुई बल्कि आवेदन के लिए दिन भी कम दिए गए। ऐसे में दिन बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है। डीन दाखिला शाखा प्रो. शोभा बगई ने बताया कि अभी तिथि बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं हुुआ है। वहीं विवि प्रशासन की छात्रों को सलाह है कि आवेदन के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अंतिम समय में दाखिला पोर्टल पर लोड बढ़ने से स्लो या क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में आवेदन करने से छात्र चूक भी सकते हैं। दूसरी और डीयू में शुक्रवार शाम तक यूजी स्तर की सीटों के लिए 2,92,187 पंजीकरण हो चुके हैं जबकि 1,68,788 छात्रों ने आवेदन शुल्क देकर फॉर्म जमा करा दिया। वहीं पीजी स्तर के लिए कुल 1,10,202 पंजीकरण हो चुके हैं, जिसमें से 70,655 ने आवेदन शुल्क देकर फॉर्म जमा करा दिया। इसी तरह से एमफिल-पीएचडी के लिए 18,407 पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें से 6101 ने आवेदन शुल्क देकर फॉर्म जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed