फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   To avenge the slap, the businessman was killed

Delhi News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए कर दी कारोबारी की हत्या

Mon, 24 Jul 2023 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
To avenge the slap, the businessman was killed
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जैतपुर इलाके की घटना, मामला दर्ज
विज्ञापन

छोटे भाई के सामने दो भाइयों ने वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जैतपुर में एक कारोबारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त श्याम गुप्ता के रूप में हुई है। हमला करने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गए। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पहले श्याम का आरोपी भाइयों से झगड़ा हुआ था। कहासुनी के दौरान श्याम ने एक भाई को थप्पड़ मार दिया था। उसका बदला लेने के लिए ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद श्याम का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस श्याम के छोटे भाई गोपाल गुप्ता का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, श्याम गुप्ता परिवार के साथ गली नंबर-8, हरी नगर विस्तार, शुक्र बाजार रोड, जैतपुर में रहता था। श्याम ने अपने दोस्त श्याम बाघेल के साथ मिलकर शुक्र बाजार रोड पर टूर एंड ट्रैवल का दफ्तर खोला हुआ था। रविवार देर रात श्याम अपने पार्टनर के साथ दफ्तर के नजदीक मौजूद था। इस बीच पड़ोस में ही रहने वाले दो भाई राजेंद्र उर्फ प्रहलाद और गुलशन वहां पहुंचे और आते ही वह श्याम से झगड़ा करने लगे। गुलशन ने श्याम के पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed