{"_id":"693eda280a267d7f140bca16","slug":"tight-security-arrangements-have-been-made-for-lionel-messi-in-the-capital-ashram-news-c-340-1-del1011-116245-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: लियोनेल मेसी के लिए राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: लियोनेल मेसी के लिए राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
विज्ञापन
कोलकाता में हंगामे को देखते हुए दिल्ली में थ्री लेयर सिक्योरिटी, तीन हजार से अधिक जवान रहेंगे तैनात
अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम के आसपास वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी सोमवार को दिल्ली में होंगे। वह अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाले प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं।
कोलकाता में आयोजित समारोह के दौरान हंगामे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। स्टेडियम और उसके आसपास थ्री लेयर सिक्योरिटी व्यवस्था रहेगी और करीब तीन हजार सुरक्षाकर्मी स्टेडियम के आसपास मौजूद रहेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को समारोह के दौरान स्टेडियम के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह दी है। सुरक्षा से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए तीन हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। स्टेडियम के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरों से पूरे कार्यक्रम की निगरानी रखी जाएगी। पुलिस को कार्यक्रम के दौरान मेसी के काफी फैन्स के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। लियोनेल मेसी इन दिनों अपने जीओएटी इंडिया टूर-2025 पर भारत में हैं। इसके तहत सोमवार को वह दिल्ली में प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लेंगे। सूत्रों की मानें तो सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य दूसरी सुरक्षा एजेंसियां भी मौजूद रहेंगी। सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर समीक्षा की है।