फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Thursday was the coldest day of the season

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार

Thu, 11 Nov 2021 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest day of the season
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आई कमी से बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा और लुढ़क सकता है। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में ठंड का अहसास बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले पांच नवंबर को इस सीजन का सबसे कम अधिकतम पारा 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 57 से 95 फीसदी रहा। इस वजह से सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर के कुछ भागों में हल्का कोहरा भी रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम पारा और लुढ़केगा। इससे वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ेगा। साथ ही उत्तरी हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली की सर्दी को बढ़ाने में मदद करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 26 व न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह के समय मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रह सकता है। यही नहीं अगले सात दिन तक दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर तक का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अगले सप्ताह अधिकतम पारा 25 व न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed