फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Thrown down from plane for threatening to carry nuclear bomb

Delhi News: परमाणु बम ले जाने की धमकी देने पर विमान से नीचे उतारा

Mon, 08 Apr 2024 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Thrown down from plane for threatening to carry nuclear bomb
एयरलाइंस कर्मियों की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे विमान में सुरक्षा जांच का विरोध करने और गुस्से में परमाणु बम ले जाने की धमकी देना दो यात्रियों को भारी पड़ गया। एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों ने दोनों यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एयरलाइंस कर्मियों की शिकायत पर यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पाबंद कर लिया है।

पाबंद किए गए यात्रियों की पहचान राजकोट, गुजरात निवासी कश्यप कुमार लनानी व जिग्नेश मलानी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 5 अप्रैल की है। दो यात्री दिल्ली हवाई अड्डा पर अहमदाबाद जाने के लिए पहुंचे थे। उन्हें अकासा एयर की उड़ान से अहमदाबाद जाना था। विमान में चढ़ने से पहले एयरलाइंस कर्मचारी यात्रियों की तलाशी ले रहे थे। राजकोट के रहने वाले कश्यप कुमार लनानी व जिग्नेश मलानी तलाशी लेने को लेकर गुस्से में आ गए। कर्मियों पर बार-बार तलाशी लेकर परेशान करने का आरोप लगाया। गुस्से में एक यात्री ने कह दिया कि वह परमाणु बम ले जा रहे हैं। इतना सुनते ही इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारियों को दी गई। फिर यात्रियों को नीचे उतार कर विमान की तलाशी ली गई। वहीं दोनों यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि उनका गुजरात के राजकोट शहर में कंस्ट्रक्शन का कारोबार है। वह कारोबार के सिलसिले में द्वारका में रहने वाले एक साथी से मिलने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed