फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   throat of youth cut for not offer alcohol delhi police arrested accused

दिल्ली: शराब न पिलाने पर काट दिया था युवक का गला, 170 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 14 Dec 2021 01:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Dec 2021 01:41 AM IST
सार

पुलिस ने रेन बसेरों में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। करीब 250 लोगों की फोटो दिनेश को दिखाई गई। इसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने शनिवार को मामले में शामिल रहे आरोपी प्रकाश शर्मा को लाहौरी गेट इलाके से ही दबोच लिया।

विज्ञापन
throat of youth cut for not offer alcohol delhi police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में शराब पिलाने से इंकार करने पर युवक का गला रेतने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रकाश शर्मा उर्फ नेपाली (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल कटर और खून से सनी एक चादर बरामद की है। आरोपी को को 170 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान कर दबोचा गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं घायल दिनेश तमंग का एलएनजेपी अस्पताल में अभी इलाज जारी है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया घटना की जानकारी अरुणा आसफ अली अस्पताल से 27 नवंबर को मिली थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया गया मूलरूप से सिक्कम के रहने वाले दिनेश तमांग नामक युवक को एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया है। लाहौरी गेट के मिठाई पुल के पास हुए झगड़े में उसके गले को धारदार हथियार से रेत दिया गया था। गंभीर चोट की वजह से घायल बयान देने की स्थिति में नहीं था। हालत नाजुक होने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने करीब 170 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटायी। इस बीच दिनेश की तबीयत में सुधार हुआ तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि घटना वाले दिन वह एक जानकार के साथ शराब पी रहा था। इस बीच वहां आए एक शख्स ने उससे शराब की मांग की। दिनेश ने मना किया तो आरोपी इस बात पर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने किसी धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। पुलिस ने रेन बसेरों में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। करीब 250 लोगों की फोटो दिनेश को दिखाई गई। इसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने शनिवार को मामले में शामिल रहे आरोपी प्रकाश शर्मा को लाहौरी गेट इलाके से ही दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कटर और खून से चादर बरामद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed