फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three-year-old innocent child was shot while playing Police arrested the woman and her daughter-in-law for filing a false case

दिल्ली: तीन साल के मासूम को खेल-खेल में लगी गोली, रिश्ते की दादी ने बना दी कहानी, ऐसे खुला चौंकाने वाला राज

Tue, 01 Feb 2022 12:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Feb 2022 12:00 AM IST
सार

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में तीन साल के मासूम को खेल-खेल में गोली लग गई, इस पर रिश्ते की दादी ने कहानी बना दी। पुलिस ने झूठा केस दर्ज कराने के आरोप में महिला व उसकी बहू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three-year-old innocent child was shot while playing Police arrested the woman and her daughter-in-law for filing a false case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में खेल-खेल में एक महिला से गोली चली और तीन साल के मासूम बच्चे को जा लगी। कंधे में गोली लगने से मासूम बुरी तरह जख्मी हो गया। वारदात के बाद मासूम के रिश्ते की दादी ने कहानी गढ़कर अपनी बहू को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की जांच में हकीकत सामने आ गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहानी गढ़ने वाली महिला नीलम (47) और उसकी बहू सविना (19) को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल तमंचा व खून से सनी चादर बरामद कर ली है। पुलिस को मामले में नीलम के दो बेटों हिमांशु और प्रियरंजन की तलाश है। वारदात में जख्मी तीन वर्षीय मासूम नीलम की बहन का पोता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1.00 बजे पुलिस को सराय रोहिल्ला थाना पुलिस को करोल बाग स्थित जीवन माला अस्पताल से सूचना मिली कि तीन साल के मासूम बच्चे को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम फौरन अस्पताल पहुंची। वहां पुलिस को जख्मी हालत मासूम मिला। उसके साथ बच्चे के रिश्ते की दादी नीलम थी। उसने बताया कि मासूम उसकी बहन का पोता है। दरअसल बच्चे का पिता एक मामले में जेल में बंद है और उसकी मां उसे छोड़कर चली गई है। 

बच्चा उनके परिवार के पास ही रहता है। शुक्रवार को नीलम अपनी बहन लक्ष्मी के यहां रुकने की नियत से अपने घर थान सिंह नगर, आनंद पर्वत से बहन के घर शास्त्री नगर गई थी। उसके साथ बहन का पोता भी था। लेकिन बच्चे का दिल नहीं लगा तो वह 12.30 बजे वहां से पैदल ही अपने घर के लिए निकल गई।
 
देर रात को लौटते समय सराय रोहिल्ला फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसे न लगकर मासूम को लगी। कॉल महिला के बेटे प्रियरंजन ने की थी। सराय रोहिल्ला पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने नीलम की बहन लक्ष्मी से बहन के आने की बात पूछी तो उसने मना कर दिया। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिससे पता चले कि नीलम बहन के घर गई थी। शक होने पर पुलिस ने नीलम से सख्ती से पूछा तो उसने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि दरअसल उसके छोटे बेटे की बहू सविना घर में रखे अवैध तमंचे से छेड़छाड़ कर रही थी। उसी दौरान गोली चली और मासूम को जा लगी। 

इन लोगों ने मिलकर घटना की कहानी बनाकर अपने विरोधी लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने नीलम के अलावा गोली चलाने वाली उसकी बहू सविना को गिरफ्तार कर लिया। षडयंत्र में शामिल उसके बेटों प्रियरंजन और प्रियांशु की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अवैध तमंचा रेलवे लाइन के पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed