फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three passengers were duped on the pretext of sending them to Spain by giving them real Schengen visa, agent arrested

Delhi News: असली शेंगेन वीजा देकर तीन यात्रियों को स्पेन भेजने का झांसा देकर ठगी, एजेंट गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three passengers were duped on the pretext of sending them to Spain by giving them real Schengen visa, agent arrested
-आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पंजाब के एजेेंट को कुरुक्षेत्र से पकड़ा,
विज्ञापन

फर्जी वीजा मिलने पर यात्रियों को आईजीआई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने असली शेंगेन वीजा के जरिए तीन यात्रियों को स्पेन भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले पंजाब के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। यात्रियों के पास से फर्जी दस्तावेज मिलने पर उन्हें उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब वह स्पेन जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

गिरफ्तार एजेंट की पहचान गांव टोला नांगल अमृतसर निवासी कमलदीप सिंह के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 29 मई को आईजीआई एयरपोर्ट के इमिग्रेशन अधिकारियों ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मैड्रिड स्पेन जा रहे तीन यात्रियों को पकड़ा। तीनों यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान गांव रानेवाली अमृतसर पंजाब निवासी हरजीत सिंह, गांव खियाला अमृतसर पंजाब निवासी भगवंत सिंह और गांव टोला नांगल अमृतसर पंजाब निवासी गुरचरण सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों यात्रियों ने बताया कि उनके एजेंट का नाम सोनू वालिया है, जिससे उनका परिचय उसके सहयोगी कमलदीप ने कराया था। कमलदीप ने तीनों को सोनू वालिया से मिलवाया और कहा कि उन्हें असली शेंगेन वीजा के जरिए स्पेन भेजा जाएगा। एजेंट सोनू वालिया ने उन्हें मैड्रिड में अपने चचेरे भाई के होटल में वेटर के रूप में नौकरी देने का भी वादा किया। इसके एवज में कमलदीप ने यात्रियों से 17 लाख रुपये लिए। पुलिस ने करीब तीन सौ किलोमीटर तक पीछा कर कमलदीप सिंह को शुक्रवार को कुरुक्षेत्र हरियाणा से पकड़ लिया। पूछताछ में कमलदीप ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात एजेंट सोनू वालिया से हुई थी। वह सोनू वालिया के लिए काम करने लगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनू वालिया अभी पंजाब की गुरदासपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed