फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three killed and four injured in collision between dumper and auto in Alipore at Delhi

दिल्ली में डंपर का कहर: ऑटो सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की थम गईं सांसें; मासूम भी नहीं बची; चार घायल

Wed, 13 May 2026 08:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Wed, 13 May 2026 08:38 PM IST
सार

दिल्ली के अलीपुर में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों में 10 साल की बच्ची भी शामिल है। 

विज्ञापन
Three killed and four injured in collision between dumper and auto in Alipore at Delhi
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अलीपुर इलाके में बुधवार सुबह शनि मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त ऑटो में सात लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। जानकारी के मुताबिक, हादसे में टिकरी इलाके के एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत राजा हरिशचंद्र अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है, जिससे परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


हादसे में घायल मुकेश और वीर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों में हादसे को लेकर भारी नाराजगी देखी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed