{"_id":"62a1c18b2a1d9b33aa54b019","slug":"three-dtc-buses-catches-fire-due-to-short-circuit-in-sunahripula-bus-depo-lodhi-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शॉर्ट सर्किट के कारण तीन डीटीसी बसों में लगी आग, मौके पर पहुंचे दो दमकलकर्मी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शॉर्ट सर्किट के कारण तीन डीटीसी बसों में लगी आग, मौके पर पहुंचे दो दमकलकर्मी भी घायल
Thu, 09 Jun 2022 03:16 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Jun 2022 03:16 PM IST
सार
शॉर्ट सर्किट होने के कारण डीटीसी की तीन बसों में आग लग गई। घटना में दो बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं हैं, जबकि एक बस आधी जल गई। आग पर नियंत्रण पाने के क्रम में दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
डीटीसी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित सुनहरीपुला बस डिपो में खड़ी तीन डीटीसी बसों में गुरुवार को आग लग गई। जानकारी मिलते ही इमरजेंसी स्टाफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दिल्ली फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची और आग को नियंत्रित किया गया।
मामले की जांच करने पर पता चला कि सुनहरीपुला डिपो के बैटरी वर्कशॉप में तीन डीटीसी बसें खड़ी थीं। इसमें शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी। आग पर नियंत्रण पाने के क्रम में दो दमकलकर्मी घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए तत्काल एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना में दो बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं हैं, जबकि एक बस आधी जली है।