फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three arrested, including doctor, for making fake report of Corona without investigation

बगैर जांच कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने के आरोप में डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including doctor, for making fake report of Corona without investigation
नई दिल्ली। हौजखास थाना पुलिस ने बिना जांच के कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने के आरोप में एक डॉक्टर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। रूस से एमडी आरोपी डॉक्टर नमूनों का संग्रह कर नामचीन लैब के नाम पर फर्जी रिपोर्ट बनाता था। इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश तब हुआ, जब उसने एक टेस्ट रिपोर्ट में पीड़ित के नाम की गलत स्पेलिंग लिख दी। आरोपी अब तक करीब 75 लोगों की फर्जी रिपोर्ट बना चुका ह्रै।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार हौजखास में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले अलाउद्दीन अंसारी ने पुलिस को 30 अगस्त को शिकायत दी कि वह मरीजों को नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध कराता है। स्टाफ भेजने से पहले उसने डॉक्टर कुश बिहारी पाराशर से दो नर्स का कोरोना टेस्ट कराने को कहा। डॉ. पारासर ने दोनों नर्स की रिपोर्ट नेगेटिव बताई और रिपोर्ट ंअलाउद्दीन के व्हाट्सएप पर भेज दी। रिपोर्ट डॉक्टर ने सहयोगी अमित के साथ मिलकर बनाई थी। रिपोर्ट बनाते समय एक नर्स के नाम की स्पेलिंग गलत थी। शिकायतकर्ता नर्स के नाम को ठीक कराने उसी लैब में गया जिसके नाम पर रिपोर्ट बनाई गई थी। लैब में चैक किया गया तो पता लगा कि यहां इस नाम से कोई कोरोना टेस्ट हुआ ही नहीं। मामला दर्ज कर हौजखास थानाध्यक्ष अक्षय कुमार की देखरेख में एसआई वरुण गुलिया की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने जांच के बाद डा. कुश बिहारी पाराशर (34), उसके साथी अमित सिंह व ड्राइवर सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मालवीय नगर में रहने वाले डा. पाराशर ने बताया कि वह ज्यादातर दक्षिण व पश्चिमी दिल्ली के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। जांच में यह बात सामने आई है कि जब कोई पीड़ित इनसे संपर्क करता था तो ये सैंपल तो कलेक्ट करवा लेते थे, मगर बिना जांच किए ही कोरोना टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट बना देते थे। कुश पाराशर ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि ेवह अब तक करीब 75 लोगों की फर्जी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed