{"_id":"6921cc6f566aa91b77085d5d","slug":"three-arrested-for-stealing-atm-cards-and-withdrawing-money-ashram-news-c-340-1-del1011-113588-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: एटीएम कार्ड चुराकर रुपये निकालने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: एटीएम कार्ड चुराकर रुपये निकालने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। मध्य जिला की आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड चुराकर रुपये निकालने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी गाजियाबाद के वैशाली निवासी सुमित कुमार, नांगलोई निवासी हेमराज और निहाल विहार निवासी तनिष्क भारती ऑफिस के साथी का पिन कोड चुराकर 1.88 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और 28,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया, 17 नवंबर को शिकायतकर्ता ने थाने में शिकायत की कि उसके एटीएम कार्ड से 72,000 रुपये निकाले गए और 1.16 लाख रुपये के दो महंगे मोबाइल फोन तिलक नगर के सरना कम्युनिकेशन से खरीद लिए गए। जांच में पता चला कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बैग से कार्ड चुराया और उसके पिन कोड का इस्तेमाल किया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि शिकायतकर्ता उन्हें कैश निकालने के लिए कार्ड सौंपता था, जिससे उन्हें पिन पता चल गया। 18 नवंबर को सुमित को सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया, फिर उसके बयान पर बाकी दोनों गिरफ्त में आ गए। ब्यूरो