फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three arrested for selling expired cancer medicines from Bangladesh

बांग्लादेश से कैंसर की एक्सपायर दवाएं मंगाकर बेचने में तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for selling expired cancer medicines from Bangladesh
नई दिल्ली। राजधानी में कैंसर की एक्सपायर और नकली दवाइयां बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गिरोह के बदमाश बांग्लादेश से दवाइयां मंगाने के बाद रैपर बदलकर बेचते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान जैतपुर निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ रजा अंसारी (29), अफसर अली (21) और रोहिणी निवासी सोनू चौधरी (26) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से दवाइयों के 141 पैकेट बरामद किए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर के आदेश पर डिब्बों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी एक्सपायर के साथ ही नकली दवाइयां भी बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके बाकी साथियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक बुुधवार तड़के उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कैंसर की महंगी दवाइयों का स्टॉक जसोला स्थित लिविंग स्टाइल मॉल के पास आने वाला है। सूचना के बाद फौरन जसोला में एक टीम तैनात कर दी गई। पुलिस ने इसकी सूचना ड्रग इंस्पेक्टर को भी दी। सुबह करीब 7 बजे काले रंग की स्कूटी पर दो युवक वहां पहुंचे। एक आरोपी स्कूटी चला रहा था, जबकि दूसरे आरोपी के हाथ में एक गत्ते का डिब्बा मौजूद था। इसी दौरान तीसरा आरोपी पैदल वहां पहुंच। कुछ देर बात करने के बाद आरोपी वहां से जाने लगे। मुखबिर के इशारे पर पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सद्दाम के पास से एक डिब्बे से 73, सोनू के पास से 60 और अफसर के पास से 8 पैकेट कैंसर की दवा बरामद की। सभी दवाइयां बांग्लादेश में निर्मित थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह दवाइयां एक्सपायर हैं और कुछ नकली हैं।
विज्ञापन

आरोपी इन्हें दोबारा से पैक करते थे। पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी से पैकिंग मैटेरियल भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी मांग के अनुसार सीधे मरीजों को दवा बेचने थे। साथ ही कुछ मेडिकल स्टोरों पर भी दवा की सप्लाई करते थे। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य बदमाशों का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed