फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three arrested for robbing a car for killing a witness

गवाह की हत्या के लिए कार लूटने आए तीन गिरफ्तार

Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing a car for killing a witness
नई दिल्ली। विकासपुरी के कारोबारी की हत्या के मामले में गवाह का कत्ल करने के लिए शाहबाद डेयरी इलाके में कार लूटने आए हरियाणा में झज्जर के गांव गुभाना निवासी मंजीत, गांव बादली निवासी दीपक और प्रवीण को बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। उनकी योजना कार लूटकर गवाह की हत्या के बाद रंगदारी मांगने के लिए मोहन गार्डन के एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी की थी। ये तीनों लोकेश उर्फ सूर्या गिरोह के बदमाश हैं। सूर्या ने वर्ष 2019 में रंगदारी नहीं देने पर विकासपुरी में एक कारोबारी की 30 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल, नौ कारतूस और एक ब्रेजा कार बरामद की है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मंजीत पर बहादुरगढ में गंभीर चोट पहुंचाने, दीपक पर फरीदाबाद में हत्या के प्रयास और प्रवीण पर बादली में एक हत्या समेत तीन मामले दर्ज हैं। शनिवार को जिले के स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सचिन मान ने एक सूचना के बाद रोहिणी सेक्टर-29 के पास घेराबंदी की और कार से आए तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि तिहाड़ जेल में सरगना लोकेश उर्फ सूर्या ने विकासपुरी के कारोबारी की हत्या के गवाह का कत्ल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सूर्या दिल्ली़ व हरियाणा में सक्रिय है। वह सबसे पहले गैंगस्टर मंजीत महाल के सहयोगी प्रदीप सोलंकी के संपर्क में आया। मंजीत और प्रदीप के जेल जाने के बाद सूर्या ने अपना गैंग बना लिया। उसने दिल्ली के साथ हरियाणा में कई हत्या, डकैती और जबरन वसूली की। उसने वर्ष 2019 में विकासपुरी में रंगदारी देने से इनकार करने पर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दिल्ली और हरियाणा में कई डॉक्टरों, प्रॉपर्टी डीलरों और कारोबारियों से पैसे वसूल चुका है। लोकेश पर दो लाख का इनाम था। वर्ष 2020 में गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में आने के बाद वह टिल्लू ताजपुरिया और नवीन बाली के साथ मिलकर अवैध वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed