{"_id":"5fb909a08ebc3e9bb350c4fd","slug":"thieves-stole-expensive-mobile-and-debit-credit-cards-from-the-car-of-judge-ashram-news-noi549445477","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज की कार का शीशा तोड़ चोरों ने उड़ाया महंगा मोबाइल, डेबिट-क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज की कार का शीशा तोड़ चोरों ने उड़ाया महंगा मोबाइल, डेबिट-क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में राउज एवेन्यू अदालत के एक जज की कार का शीशा तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने कार से नकदी, कीमती मोबाइल फोन के अलावा डेबिट-क्रेडिट कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय जज पार्क के बाहर अपनी कार खड़ी कर सुबह की सैर के लिए गये थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जज सपरिवार त्रिनगर में रहते हैं। वह रोज सुबह छह बजे अपनी कार से अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज के अशोका पार्क में सैर के लिए जाते हैं। शुक्रवार को भी जज अपनी गाड़ी से पार्क पहुंचे। पार्क के गेट पर कार खड़ी करने के बाद वह पार्क में सैर के लिए चले गये। करीब एक घंटे के बाद जब वह सैर कर वापस आये।
उन्होंने कार के ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ देखा। कार के भीतर रखा कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जज ने पुलिस को बताया कि कार से उनका 66 हजार रुपये का मोबाइल फोन, पावर बैंक, पर्स, जिसमें रखे छह क्रेडिट व एक डेबिट कार्ड, तीन कार अडॉप्टर, ड्राइविंग लाइसेंस और दस हजार रुपये गायब हैं। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान में जुटी है।