{"_id":"5f32e8d28ebc3e3cc10e93b8","slug":"thief-stole-the-case-property-from-the-house-of-another-thief-ashram-news-noi529252897","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चोर के घर से दूसरे चोर ने रुपयों पर हाथ किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चोर के घर से दूसरे चोर ने रुपयों पर हाथ किया साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आईपी इस्टेट इलाके में चोर के ठिकाने से चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ने एक मकान में चोरी करने के बाद नकदी और मोबाइल को ठिकाने लगा दिया लेकिन इसी बीच लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जब उसके ठिकाने पर बरामदगी के लिए पहुंची तो चोर के चुराए गए रुपये वहां से गायब मिले। पुलिस पूरी मामले की छानबीन में जुटी है।
64 खंभा मीर दर्द रोड निवासी फागू शाह पेेशे से ऑटो चालक है और अपने चाचा और बड़े भाई के साथ रहता है। उसके चाचा और भाई भी ऑटो चलाते हैं। 9 अगस्त की सुबह फागू ने देखा कि उसके कमरे से चार मोबाइल फोन और करीब 15 हजार रुपये चोरी हो चुके हैं। फागू तुरंत घटना की जानकारी देनेे के लिए लोकनायक अस्पताल की पुलिस चौकी पहुंचा।
जहां पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही थी। युवक की पहचान इसी इलाके के रहने वाले इद्रीश के रूप में हुई। उसे दो लोगों ने चोरी करने के दौरान पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ में इद्रीश ने फागू के घर में चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस सामान की बरामदगी के लिए बदमाश को लेकर उसके घर पहुंची। जहां घर के बाहर पड़े गंदे कपड़े से बदमाश ने चार फोन बरामद करवा दिए। लेकिन वहां पैसे नहीं मिले। उसने बताया कि किसी ने रुपये चुरा लिए। पुलिस अब फिर मामले की छानबीन में जुटी है।