{"_id":"614741e69ef3c466320cc2af","slug":"there-will-be-rain-again-in-delhi-for-a-week-yellow-alert-issued-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली में सप्ताह भर फिर बरसेंगे बदरा, चार दिनों के लिए यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली में सप्ताह भर फिर बरसेंगे बदरा, चार दिनों के लिए यलो अलर्ट
Mon, 20 Sep 2021 03:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 20 Sep 2021 03:18 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के भीतर हवा में नमी का स्तर 64 से 93 फीसदी तक पहुंच गया।
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल
- फोटो : मनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के उतार-चढ़ाव के साथ सोमवार से सप्ताह भर लगातार बदरा बरसने की उम्मीद है। हालांकि, सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद बारिश का नया दौर शुरू होने की वजह से सप्ताहंत तक तेज बारिश की उम्मीद बनी हुई है। अगले 24 घंटे सूरज की तेज तपिश बनी रहेगी और बीच-बीच में बादलों की वजह से राहत भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के भीतर हवा में नमी का स्तर 64 से 93 फीसदी तक पहुंच गया। इस वजह से सूरज की तेज तपिश के साथ चिपचिपी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। सूरज ढलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली और गर्मी का सितम बना रहा। दिल्ली के अन्य मानक केंद्रों की बात करें तो पालम में 34.2 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 33.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 34.8, आयानगर में 33.4, गुरुग्राम में 34.2 व नोएडा में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 22 सितंबर के बाद दिल्ली का मौसम करवट लेगा और लगातार चार दिनों तक यलो अलर्ट के साथ तेज बारिश की संभावना है। अभी तक दिल्ली में कुल 1170 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
संतोषजनक श्रेणी की हवा को लेकर मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
दिल्ली की हवा रविवार को संतोषजक श्रेणी में रहने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली की हवा गुणवत्ता को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि राज्य सरकारों ने किसानों के समर्थन में कोई फैसला नहीं लिया है। इस वजह से अक्तूबर मध्य के बाद से पराली जलने के कारण दिल्ली की हवा भी खराब होगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 82 रहा। वहीं, पीएम 10 का स्तर 75 व पीएम 2.5 का स्तर 37 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों की बात करें तो फरीदाबाद की हवा 84, गाजियाबाद 83, ग्रेटर नोएडा 86, गुरुग्राम 78 व नोएडा की हवा 67 एक्यूआई के साथ दर्ज की गई। सफर के मुताबिक, अगले तीन दिनों में भी दिल्ली की हवा यथावत बनी रहेगी।