फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There will be no problem in driving e-vehicle, battery swap will be possible

Delhi News : ई-वाहन चलाने में नहीं आएगी अड़चन, बैटरी की अदला-बदली होगी संभव

Thu, 26 May 2022 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 05:33 AM IST
सार

डीएसआईआईडीसी की बोर्ड बैठक में ई-वाहनों के लिए तीन चार्जिंग व स्वैपिंग स्टेशन बनाने का लिया गया फैसला, पटपड़गंज, बवाना और नरेला में होंगे तैयार। 

विज्ञापन
There will be no problem in driving e-vehicle, battery swap will be possible
इलेक्ट्रिक वाहन। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा बढ़ने के क्रम में दिल्ली सरकार बुनियादी सुविधाओं का जाल भी बिछा रही है। इसी कड़ी में बुधवार दिल्ली राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) की बोर्ड बैठक में 3 जगहों पर नए चार्जिंग व स्वैपिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया है। निगम ने पटपड़गंज, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-5 और नरेला सेक्टर-बी में स्टेशन तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड (डीटीएल) को दी है। 

विज्ञापन


उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि इनके बनने के बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग व बैटरी स्वैपिंग की दिक्कत नहीं रहेगी। बगैर वक्त खराब किए चालक अपने ई-वाहन की बैटरी बदल सकेंगे। जिस तरह आज हर जगह पेट्रोल पंप दिखते हैं, उसी तरह आने वाले समय में हर जगह ईवी चार्जिंग सेंटर व स्वैपिंग स्टेशन भी दिखेंगे।
विज्ञापन


सत्येद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में ई-वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक बाइक व कार खरीद भी रहे हैं। फिर भी, अभी कई लोगों में बैटरी चार्जिंग को लेकर संशय है। दूर के सफर के लिए यह लोग ई-वाइन को यह भरोसेमंद नहीं मानते। उनके सामने बड़ा सवाल यही रहता है कि वो अपनी गाड़ी को चार्ज कहां और कैसे करेंगे? इन लोगों का संशय दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने चार्जिंग व बैटरी स्वैपिंग स्टेशन लगाने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन के मुताबिक, इसका मकसद डिस्चार्ज होने पर ई-वाहन की बैटरी को बदलकर पूरी तरह चार्ज बैटरी लगाने की सुविधा देना है। इसके लिए डीएसआईआईडीसी ने जगह की पहचान कर ली है। इसे लगाने की जिम्मेदारी डीटीएल को सौंपी है। इनके तैयार होने के बाद इन जगहों पर लोग अपने वाहन की बैटरी को बदल सकेंगे। लोगों को इनकी रीयल टाइम स्थिति और चार्जिंग पॉइंट की उपलब्धता दिल्ली सरकार के वन दिल्ली ऐप पर मिलती रहेगी। जिस तरह आज हर जगह पेट्रोल पंप दिखते हैं, उसी तरह आने वाले समय में हर जगह ईवी चार्जिंग सेंटर व स्वैपिंग स्टेशन भी दिखेंगे।


यहां बनेंगे ई-चार्जिंग व बैटरी स्वैपिंग स्टेशन

  • पटपड़गंज (किया मोटर्स के पास)
  • भवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-5
  • नरेला सेक्टर-बी

मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कें होंगी बेहतर
बोर्ड बैठक में मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में ड्रेन व सड़कों की मरम्मत का भी फैसला लिया गया। उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और व्यापार को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का मकसद कोरोना के चलते प्रभावित उद्योगों को पटरी पर लाने के साथ-साथ युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करना है। दिल्ली सरकार मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 को हरा-भरा, स्वच्छ और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगी। साथ ही सीवेज, सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्र, औद्योगिक अपशिष्ट निपटान की व्यवस्था और सड़कों को बेहतर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed