फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There will be 13013 recruitments in Delhi Police soon

Delhi News: दिल्ली पुलिस में जल्द होंगी 13013 भर्तियां

Tue, 24 Oct 2023 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
There will be 13013 recruitments in Delhi Police soon
उपराज्यपाल ने दिए आदेश, मिलेगी स्थायी नौकरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में जल्द 13013 भर्तियां निकलेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रिक्तियों की समीक्षा करने के बाद इसे लेकर आदेश दिया है। बैठक के दौरान कहा गया कि स्थायी सरकारी रिक्तियों को भरने की दिशा में तेजी से काम किया जाना चाहिए। आदेश के तहत दिल्ली पुलिस में जूनियर रैंक की 13013 रिक्तियां जुलाई, 2024 तक भरी जाएंगी। इनमें से 3521 पदों पर इस साल दिसंबर तक भर्तियां होंगी। इन भर्तियों को लेकर विज्ञापन दिया गया है। साथ ही लिखित परीक्षा, पीई और एमटी, टाइपिंग परीक्षण आयोजित किए गए हैं। ये पद दिसंबर 2023 से जुलाई 2024 के बीच चरणबद्ध तरीके से भरे जाने हैं।



इन पदों पर होगी भर्तियां
हेड कांस्टेबल : 559 पुरुष + 276 महिलाएं = कुल 835
कांस्टेबल ड्राइवर : 1411 पुरुष
हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) : 573 पुरुष + 284 महिला = कुल 857



तकनीकी पदों पर होगी भर्तियां
418 तकनीकी पद फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, एमटी हेल्पर, एमटी स्टोरमैन, सांख्यिकीविद, सहायक, रेडियो तकनीशियन और वर्कशॉप हैंड्स सहित अन्य की भर्तियां होंगी। इनके लिए ट्रेड कौशल परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक विभिन्न रैंकों को भी भरा जा रहा है। इसके अलावा 840 मल्टी टास्किंग स्टाफ की भी नियुक्ति की जा रही है। एसएससी द्वारा की जा रही भर्तियों में से 11,214 भर्तियां भरने के विभिन्न चरण हैं। वहीं 1799 रिक्तियों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed