फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There was a fight in Kalindi Kunj over the distribution of the stolen money.

हत्यारा शाहरुख गिरफ्तार: चोरी के रुपये के बंटवारे को लेकर हुआ था झगड़ा, चाकू से हमले में कमल की हो चुकी है मौत

Wed, 13 Sep 2023 07:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 07:23 PM IST
सार

दिल्ली के कालिंदी कुंज में दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
There was a fight in Kalindi Kunj over the distribution of the stolen money.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने बड़े भाई कमल किशोर उर्फ नोनू ( 23) को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई शिवम शर्मा उर्फ नागर (18) की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

आरोपी शाहरुख औप पीडि़त भाइयों में झगड़ा हुआ था। दोनों भाई शाहरुख को चोरी की रकम में से उसका हिस्सा नहीं दे रहे थे। शाहरुख जब पैसे मांगने लगा तो दोनों भाइयों ने डंडे से उसे मारना शुरू कर दिया। बचाव में शाहरुख ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बड़े भाई कमल को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी और पीडि़त पक्ष आस पास ही रहते हैं और एक दूसरे को पहले से जानते हैं। 

विज्ञापन

हाल ही में इन्होंने एक दुकान से करीब तीन हजार रुपये चुराए थे। इन पैसों के बंटवारे को लेकर इनमें झगड़ा हो रहा था। दोनों भाई आरोपी शाहरुख को उसका हिस्सा नहीं दे रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी से कुपित होकर आरोपी ने चाकू से वारकर दोनों को घायल कर दिया। आरोपी शाहरुख को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed