{"_id":"652034b5c01f07d1ad0522b7","slug":"there-is-no-fear-in-india-alliance-due-to-cbi-ed-raid-atishi-ashram-news-c-340-1-del1011-26800-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई-ईडी की रेड से इंडिया गठबंधन में कोई खौफ नहीं : आतिशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई-ईडी की रेड से इंडिया गठबंधन में कोई खौफ नहीं : आतिशी
विज्ञापन
सीबीआई-ईडी की रेड से इंडिया गठबंधन में कोई खौफ नहीं: आतिशी
केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा - गठबंधन में शामिल सभी दल एक साथ रहेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने विपक्षी दलों पर सीबीआई व ईडी की रेड के मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पर सीबीआई व ईडी की रेड का कोई खौफ नहीं है। गठबंधन में शामिल सभी दल एक साथ रहेंगे। इसके अलावा वह मोदी सरकार को हराकर रहेंगे। वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी और इंडिया जीतेगा।
आतिशी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में कहा कि इंडिया गठबंधन को डराने धमकाने के लिए मोदी सरकार अपनी सारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, हेमंत सोरेन, एम.के.स्टालिन, संजय सिंह जैसे इंडिया गठबंधन के नेताओं पर रेड हार के डर का नतीजा है, लेकिन इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी सीबीआई-ईडी की धमकियों से डरने वाली नहीं है। आतिशी ने कहा कि पांच अप्रैल को डीएमके नेता एमके स्टालिन व उनके पार्टी के नेता सेंथिल बालाजी के घर इनकम टैक्स की रेड हुई, 16 जुलाई को समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के घर सीबीआई की रेड हुई, 20 जुलाई को शिव सेना (उद्धव ठाकरे) दल के सुजीत पाटेकर के घर और उनसे जुड़ी कई लोकेशन पर ईडी की रेड हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। 21 जुलाई को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के घर व दफ्तर पर सीबीआई की रेड हुई, दो अगस्त को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े मामलों पर ईडी की रेड हुई, 24 अगस्त को शरद पवार के घर ईडी की रेड हुई, 26 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस की नेता व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यहां ईडी की रेड हुई, 28 सितंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के यहां ईडी की रेड हुई।