फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The young man was stabbed to death in a dispute over the girl a friend of the deceased was also injured

Delhi Crime: लड़की को लेकर नोंकझोंक में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, मृतक का एक दोस्त भी हुआ जख्मी

Mon, 30 May 2022 05:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 30 May 2022 05:31 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में दो गुट आपस में भीड़ गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक घायल है। बताया जा रहा है कि झगड़ा युवती से दोस्ती करने को लेकर हुआ था। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मधु विहार थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
The young man was stabbed to death in a dispute over the girl a friend of the deceased was also injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार शाम एक युवती से दोस्ती करने को लेकर लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। चाकुबाजी में आमान (19) और इसका दोस्त अरमान (20) जख्मी हो गए। इनके साथ मौजूद दो अन्य दोस्त हमीदुल व रामसागर दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां आमान को मृत घोषित कर दिया गया। अरमान का इलाज जारी है।

विज्ञापन

 
वारदात के बाद हमला करने वाले गुट के सभी युवक मौके से फरार हो गए। मधु विहार थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आमान परिवार के साथ खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। रविवार शाम को आमान खोड़ा कालोनी में ही रहने वाले अपने दोस्त अरमान, हमीदुल व रामसागर के साथ आईपी एक्सटेंशन इलाके में आया था। इस बीच सभी दोस्त पृथ्वीराज चौहान वाटिका पार्क में आकर बैठ गए। वहां पहले से कुछ युवक बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक युवती से दोस्ती करने की बात पर आमान, उसके दोस्तों का दूसरे गुट के युवकों से विवाद होने लगा। कहासुनी के दौरान अचानक दूसरी गुट के लड़कों ने इन चारों पर हमला कर दिया। इसके बाद एक युवक ने चाकू निकालकर आमान के सीने में घोंप दिया। दूसरे ने अरमान की जांघ पर चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। फौरन निजी वाहन में डालकर बाकी दोनों दोस्त अरमान और आमान को अस्पताल ले गए, जहां आमान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस बाकी दोस्तों के बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी और आमान व इसके दोस्त एक दूसरे को पहले से जानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed