{"_id":"6287f4c613fa7e658e77d512","slug":"the-young-man-killed-the-uncle-by-stabbing-him-for-joking-with-his-mother-ashram-news-noi6497593192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से मजाक करने पर युवक ने फूफा की चाकू मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से मजाक करने पर युवक ने फूफा की चाकू मारकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पांडव नगर में बृहस्पतिवार रात मां से मजाक करना एक युवक आकाश को इतना नागवार गुजरा और उसने फूफा मेरठ के किठौर निवासी विजय (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी। दरअसल, मजाक का विरोध करने पर फूफा ने युवक को थप्पड़ मार दिया था। फूफा अपने साले की तेरहवीं में शामिल होने मेरठ से आया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कुछ दिन पहले पांडव नगर स्थित कोटला गांव निवासी विजय के साले सुभाष की कैंसर से मौत हो गई थी। विजय बृहस्पतिवार को उसकी तेरहवीं में आया था। दिन में तेरहवीं में शामिल होने के बाद वह रात में पास ही रहने वाले अपने दूसरे साले के घर चला गया, जहां पर कुछ रिश्तेदारों के साथ शराब पीने लगा। इस दौरान विजय अपने साले की पत्नी से मजाक करने लगा। यह बात साथ बैठे साले के बेटे आकाश को बुरी लगी। आकाश के विरोध करने पर विजय ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे आहत होकर आकाश चाकू लेकर आया और विजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिवार वाले उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह आकाश को फूफा की मौत का पता चला तो खुद ही थाने आकर समर्पण कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मकसद फूफा की हत्या करने का नहीं था। मां से मजाक करते देख उसे गुस्सा आ गया था। उधर, मृतक विजय के परिवार ने आशंका जताई है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।