फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The time it took for the police to collect so many pieces of the dead body the girl was returning home

Delhi: शव के इतने टुकड़े की पुलिस को बटोरने में लगा समय, घर लौट रही थी युवती, देखिए फिर क्या हुआ

Thu, 13 Oct 2022 09:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 09:30 PM IST
सार

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में बुधवार देर रात बेलगाम डंपर ने दोस्त के साथ स्कूटी पर जा रही युवती को रौंद डाला। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतका की शिनाख्त विधि (26) के रूप में हुई। 

विज्ञापन
The time it took for the police to collect so many pieces of the dead body the girl was returning home
हादसे का शिकार युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में बुधवार देर रात बेलगाम डंपर ने दोस्त के साथ स्कूटी पर जा रही युवती को रौंद डाला। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतका की शिनाख्त विधि (26) के रूप में हुई। आनंद विहार थाना पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी चालक फतेहपुर बेरी निवासी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करने वाली विधि परिवार के साथ शाहदरा के कबूल नगर में रहती थी। परिवार में पिता मुकेश कुमार के अलावा मां व अन्य सदस्य हैं। बुधवार शाम को वह अपने बचपन के दोस्त कपिल लूथरा के साथ स्कूटी पर सवार होकर डिनर करने नोएडा गई थी। देर रात करीब 12.45 बजे जैसे ही दोनों गुरुद्वारे से आगे बढ़े, पीछे से आए बेलगाम डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कपिल तो स्कूटी से एक ओर गिरकर जख्मी हो गया, जबकि विधि डंपर के पहियों के नीचे आ गई। हादसे के बाद आरोपी ने डंपर नहीं रोका। वह विधि को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे शव बुरी तरह कुचल गया। 

विज्ञापन

 

विधि के शव की हालत देख बुरी तरह डरा कपिल स्कूटी लेकर वहां से भाग गया। डंपर चालक भी घटनास्थल से 100 मीटर आगे वाहन खड़ाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पड़े लेडीज बैग में मिले आधार कार्ड और अन्य कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त की। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पुलिस को शव के टुकड़े एकत्र करने में आधा घंटे का समय लग गया। पुलिस ने मोर्चरी भिजवाकर परिजनों को हादसे की खबर दी और डंपर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह फतेहपुर बेरी निवासी आरोपी चालक कैलाश को गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह कपिल ने भी आनंद विहार थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed