फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The third phase of sero survey will begin in the capital from today

दिल्ली में आज से शुरू होगा सीरो सर्वे का तीसरा चरण, लिए जाएंगे 15 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल

Tue, 01 Sep 2020 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
The third phase of sero survey will begin in the capital from today
कोरोना - फोटो : Amar Ujala

राजधानी में सीरो सर्वे का तीसरा चरण मंगलवार से शुरू जाएगा। एक से पांच सितंबर तक चलने वाले सर्वे में सभी जिलों से 15 हजार से ज्यादा लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। इससे यह पता चल सकेगा कि अब कितने फीसदी लोगों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है। परिणाम के आधार पर दिल्ली की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सर्वे में पहले की तरह ही हर इलाके और उम्र के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसमें वह लोग शामिल नहीं होंगे जिनके नमूने पूर्व में लिए जा चुके थे। उम्र के हिसाब से तीन वर्ग बनेेंगे। पहले वर्ग में 18 साल से कम उम्र में वाले, दूसरे में 18 से 49 साल के बीच और तीसरे वर्ग में 50 साल से ज्यादा उम्र में वाले शामिल होंगे। इस बार कोशिश की जाएगी कि अधिक सेे अधिक इलाकों से सैंपल लिए जाएं। कुल कितने नमूने लेने हैं, इसका डाटा अभी तैयार नहीं किया गया है। विभाग का प्रयास है कि 15 हजार से ज्यादा लोगों को सर्वे में शामिल किया जाए।
विज्ञापन


पहले में 24 और दूसरे सर्वे में 29 फीसदी लोगों में मिली थी एंटीबॉडी
राजधानी में पहला सीरो सर्वे एनसीडीसी से शुरू किया था। यह 26 जून से पांच जुलाई तक चला। इसमें करीब 24 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया था कि हर माह सीरो सर्वे किया जाएगा। एक से सात अगस्त तक दूसरा सर्वे हुआ और इसमें 29 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली। इसको देखते हुए विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार यह आंकड़ा 40 तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ड इम्युनिटी से दिल्ली अभी दूर
विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली अभी सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता (हर्ड इम्युनिटी) से दूर है। सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए 50 से 70 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिलना जरूरी है। उस हिसाब से दिल्ली अभी इससे दूर है। हर्ड इम्युनिटी से बीमारी का फैलाव काफी कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है कि संक्रमण पूर्ण रूप से समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed