फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The stubble burning in the neighboring states is dissolving poison in the air of Delhi-NCR

खतरे की घंटी : दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर घोल रही है पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली

Sat, 30 Oct 2021 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Oct 2021 05:56 AM IST
सार

पड़ोसी राज्यों में दर्ज हुईँ 1112 पराली जलने की घटनाएं, प्रदूषण में 20 फीसदी रही हिस्सेदारी। आज दोपहर तक खराब रहेगी हवा, शाम तक सुधार होने की संभावना।

विज्ञापन
The stubble burning in the neighboring states is dissolving poison in the air of Delhi-NCR
मास्क पहनकर घूमते लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पड़ोसी राज्यों में लगातार पराली जलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते घंटों में पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा का स्तर बिगड़ा है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 15 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 283 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले 268 एक्यूआई दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार को गाजियाबाद की हवा 321 एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। अगले 24 घंटे में दोपहर तक हवा का स्तर बिगड़ा रहेगा व शाम से हवा में सुधार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पड़ोसी राज्यों में 1112 पराली जलने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 कण की हवा में 20 फीसदी हिस्सेदारी रही। इससे एक दिन पहले 502 पराली जलने की घटनाएं दर्ज की गई थी। हवा में पीएम 10 का स्तर 253 व पीएम 2.5 का स्तर 124 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा।
विज्ञापन


पीएम 10 का स्तर जहां खराब श्रेणी में रहा वहीं, पीएम 2.5 का स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, फरीदाबाद का एक्यूआई 289, गाजियाबाद का 321, ग्रेटर नोएडा का 284, गुरुग्राम का 262 व नोएडा का 282 एक्यूआई रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहाना रहा मौसम, हल्की रही धूप
अक्तूबर का माह खत्म होने को है और सर्दी धीमी रफ्तार से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर नहीं दर्ज किया गया।अगले 24 घंटे में भी तापमान में अधिक अंतर नहीं आएगा और मौसम सामान्य रहेगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 30.4 डिग्री सेल्सियस  व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 40 से 93 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है। इससे अगले दो सप्ताह के भीतर दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलेगा और सर्दी का अहसास बढ़ने लगेगा। अभी हवा की दिशा व तापमान में अधिक अंतर न आने के कारण सुबह व शाम के अलावा दोपहर में सर्दी के अहसास से राहत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed