{"_id":"5f04fe9b8ebc3e42cb0e2457","slug":"the-state-president-of-the-political-party-played-an-important-role-in-the-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दंगों में निभाई थी अहम भूमिका, पूछताछ में अतर खान ने किए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दंगों में निभाई थी अहम भूमिका, पूछताछ में अतर खान ने किए कई खुलासे
Wed, 08 Jul 2020 04:30 AM IST
अवधेश कुमार
पुरुषोत्तम वर्मा अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में हुए दंगों में एक राजनीतिक पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने अहम भूमिका निभाई थी। वह हमेशा चांद बाग में रहता था। दंगों से पहले साजिश रचने के लिए जो बैठक हुई थी उसमें प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद था। यह खुलासा दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े अतर खान (24) ने किया है। स्पेशल सेल दिल्ली दंगों की साजिश रचने के मामले में जुलाई के आखिरी में चार्जशीट दाखिल कर देगी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामला दर्ज कर दंगों की साजिश रचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं, अपराध शाखा दंगा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। स्पेशल सेल ने चांद बाग में दंगों की साजिश रचने के आरोप में चांद बाग निवासी अतर खान को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। अतर खान ने पूछताछ में बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से पहले कई बैठकें हुई थीं। ये बैठकें जामिया नगर व चांद बाग समेत अन्य जगहों पर हुई थीं। बैठकों में तय किया गया था कि किस तरह और कैसे दंगों को अंजाम देना है। चांद बाग के दंगों के समय अतर खान, सुलेमान और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे।
अतर खान ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया है कि सुलेमान लोगों को पैसे बांटता था। सुलेमान के पास पैसा कहां से और कितना आता था, यह अतर खान को पता नहीं है। अतर खान को पैसा सुलेमान ही देता था। दंगों के दौरान भी इनकी बैठकें हुई थीं। अतर खान ने तो ये भी खुलासा किया है कि दंगों को लेकर पीछे से जो निर्देश आते थे, वह उसी हिसाब से काम करता था। 23 फरवरी को ये लोग चांद बाग से वजीराबाद हाईवे पर चले गए थे और वहां चक्काजाम किया था। इस दौरान काफी बवाल हुआ था। चांद बाग को अतर खान, सुलेमान और प्रदेश अध्यक्ष ही संभाल रहे थे। बाकी दोनों आरोपी फरार है।