{"_id":"60d7baacf6797f34d320ecfa","slug":"the-school-was-charging-arbitrary-fees-the-delhi-government-acquired-the-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगाम : मनमानी फीस वसूल रहा था स्कूल, दिल्ली सरकार ने किया अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगाम : मनमानी फीस वसूल रहा था स्कूल, दिल्ली सरकार ने किया अधिग्रहण
Sun, 27 Jun 2021 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:09 AM IST
सार
- पंजाबी बाग के स्वामी शिवानंद मेमोरियल स्कूल का है मामला
- अभिभावकों की शिकायत पर किया फैसला
- मनमर्जी फीस वसूली और शिक्षा अधिकार एक्ट का उल्लंघन का है आरोप
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी बाग स्थित स्वामी शिवानंद मेमोरियाल स्कूल के खिलाफ मिली शिकयातों के आधआर पर दिल्ली सरकार ने स्कूल प्रबंधन का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। आरोप है कि स्कूल बच्चों से मनमानी फीस वसूल रहा था। साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम का भी उल्लंघन किया जा रहा था।
विज्ञापन
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल द्वारा बच्चों को जानबूझकर परीक्षा में फेल कर दोबारा उसी कक्षा में पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था। दिल्ली सरकार ने अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर जांच कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन
जांच कमेटी ने स्कूल के कामकाज में अनियमितता पाई और अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्कूल को लेकर अभिभावकों द्वारा की गई शिकायतें सही थी। कमेटी रिपोर्ट के बाद स्कूल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया गया, लेकिन स्कूल की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला।
विज्ञापन
स्कूल पर लगे आरोपों के सही होने पर दिल्ली सरकार ने स्कूल के प्रबंधन को अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट 1973 के तहत स्कूल के प्रबंधन का अधिग्रहण करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।