फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The roof of a dilapidated house collapsed, an eight-year-old child died

Delhi News: जर्जर मकान की छत ढही, आठ साल के बच्चे की मौत

Mon, 09 Jun 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
The roof of a dilapidated house collapsed, an eight-year-old child died
जर्जर मकान की छत ढही, आठ साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन


-नांगलोई के राजेंद्र पार्क इलाके की घटना, चपेट में आने से एक घायल
-पानी की टंकी छत पर गिरने से हुआ हादसा, पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई के राजेंद्र पार्क इलाके में जर्जर मकान की छत गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में एक शख्स मामूली रूप से घायल हो गया। बच्चे की पहचान वंश के रूप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया, सोमवार सुबह 7.12 बजे राजेंद्र पार्क इलाके में इमारत की छत और छज्जा ढहने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जांच में पता चला कि दो सौ गज में गाटर और सिल्ली का बना एक मंजिल का मकान काफी जर्जर है। पहली मंजिल पर शौचालय के ऊपर पानी की टंकी रखी थी। पानी की टंकी अचानक शौचालय से छत पर गिरी। जिससे मकान की छत और छज्जा ढह गया। उस समय मासूम वंश घर के दरवाजे के पास मौजूद था। मलबा ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साबिर भी इमारत की चपेट में आ गया। घायल वंश और साबिर को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया है। वंश अपने माता-पिता वीरपाल और दो भाई और एक बहन के साथ रहता था। उसके पिता वीरपाल मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

परिवार काफी दिन से मकान की मरम्मत करने का लगा रहा था गुहार
वंश की मौत से परिवार में मातम छा गया है। उसके माता-पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता वीरपाल का आरोप है कि मकान काफी जर्जर अवस्था में है। वह काफी समय से मकान मालिक से इमारत की मरम्मत करने के लिए गुहार लगा रहे थे। लेकिन उसकी बातों को मकान मालिक ने अनसुना कर दिया। जिसका परिणाम है कि आज उन्होने हादसे में अपने दिल के टूकड़े को खो दिया है। उन्होंने बताया कि इस मकान में करीब 14 लोगों का परिवार किराए पर रह रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ इस मकान में ढाई माह से किराए पर रह रहे हैं। वह मूलत: पीलीभीत यूपी के रहने वाले हैं और दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed